फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat Crime: महिला की खून से लथपथ लाश मिली, पति की मौत... युवक के साथ लिव इन में रहती थी ऊषा

Fri, 27 Jun 2025 03:18 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

पानीपत में युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतका ऊषा के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। पति के मौत के बाद वह युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। पानीपत की गंगाराम कॉलोनी में महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके लिव इन पार्टनर ने की है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह एक युवक के साथ रह रही थी। आरोपी युवक महिला की हत्या के बाद से फरार है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय ऊषा के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। अभी तक पुलिस के पास मृतका ऊषा के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। हालांकि पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार गंगाराम कॉलोनी कच्चा फाटक की रहने वाली ऊषा (35) का शव शुक्रवार सुबह कमरे में खून में लथपथ मिला। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला ऊषा की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की थी। पड़ोसियों ने बताया कि महिला के पति की मौत हो गई थी। वह एक युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। दोनों के बीच बीते कई दिनों से कहासुनी चल रही थी। 
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस को प्रथम दृष्टया में तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या करना मिला है। परिजनों को सूचित किया है। पुलिस उनके बयानों के आधार पर कार्रवाई करेगी। थाना पुराना औद्योगिक की पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें