फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ बुझे दो घरों के इकलौते चिराग

Sun, 21 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पानीपत से हरिद्वार घूमने जा रहे छह दोस्तों की कार यूपी के जिला मुजफ्फरनगर में तीतावी के लालु खेड़ी चेक पोस्ट के पास खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत होने से उनके परिवार में मातम छाया गया है। इनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं। इनके परिवार के लोग भी परेशान हैं। तीन मरने वालों में दो चचेरे भाई हैं। इनमें अंशुल और राहुल अपने परिवार के इकलौते लड़के थे। दो घरों के चिराग एक ही हादसे में बुझने से घरों में कोहराम मच हुआ है।    
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सभी छह दोस्त शनिवार रात करीब दस बजे कार में सवार होकर हरिद्वार घूमने के लिए निकले। वे लोग जब यूपी के जिले मुजफ्फरनगर में तीतावी के लालुखेड़ी चेकपोस्ट के पास पहुंचे तो एक वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से ट्रक आ गया। उससे बचाने के प्रयास में चालक कार से संतुलन खो बैठा। इसके बाद अनियंत्रित कार खंभे से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में सेक्टर 11/12 नजदीक नवांकोट गुरुद्वारा निवासी अंशुल (16) व उसके चचेरे भाई हिमांशु (22) और सेक्टर-11 निवासी राहुल टुटेजा (21) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कलंदर चौक निवासी कार चालक मोहित, रविंद्र व गांव उग्राखेड़ी निवासी प्रमोद घायल हो गए। सभी के परिजन देर रात ही मेरठ रवाना हो गए।
परिजनों ने बताया कि राहुल दो बहन भाइयों मेें छोटा था और सीए की पढ़ाई कर रहा था। बड़ी बहन एएससी कर रही है। सीए के फाइनल ईयर के एग्जाम कुछ दिन पहले ही खत्म हुए थे। पेपर खत्म होने के बाद वह दोस्तों के साथ रात को हरिद्वार घूमने निकला था। बताया जा रहा है कि राहुल के पिता राजकुमार अग्रवाल की हैंडलूम फैक्ट्री है। राहुल उनका इकलौता बेटा था। इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

चचेरे भाइयों की मौत से सदमे में परिवार             
हिमांशु और अंशुल चचेरे भाई हैं। हिमांशु ने बीटेक क्लियर की हुई है। हिमांशु तीन बहन-भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। छोटा भाई दसवीं मेें पढ़ रहा है। अंशुल दो बहन-भाइयों में छोटा है। अंशुल ने दसवीं की परीक्षा दी है। चचेरे भाइयों की मौत के बाद से परिवार में मातम है। दोनों बच्चों के पिता और भाई हैं। नई सब्जी मंडी में इनकी दुकान है।              
अंशुल और हिमांशु की थी कार
सभी दोस्त जिस कार में हरिद्वार जा रहे थे। वह कार अंशुल और हिमांशु की थी। कार को कलंदर चौक निवासी मोहित चला रहा था। छह दोस्तों में पांच कुंवारे थे। प्रमोद शादीशुदा है। सनौली रोड पर एसी ठीक करने का काम करता है। प्रमोद का पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें