फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार: पोर्न वीडियो देखने के बाद नाबालिग ने 6 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था छत पर

Tue, 08 Mar 2022 01:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

बच्ची ने रोते-बिलखते पिता को आपबीती बताई। खून से लथपथ बेटी को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी 14 साल के किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने सुधार गृह भेजा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के तहसील कैंप थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 14 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सेक्टर-25 पार्ट-2 स्थित कृष्णा गार्डन के पास से काबू किया गया। पुलिस ने सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि किशोर ने दोस्तों संग पोर्न वीडियो देखी थी, जिसके बाद छह वर्षीय मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया। 

विज्ञापन


तहसील कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी 14 वर्षीय नाबालिग से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह अपने दोस्तों संग खेल रहा था। इसी दौरान एक दोस्त ने उसे मोबाइल पर पोर्न वीडियो दिखाई, जिसके बाद उसने घर पर आकर अपने मोबाइल फोन पर भी पोर्न वीडियो देखी। इसके बाद उसे छह वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने फैक्टरी की छत पर सुनसान क्षेत्र में ले गया, जहां मासूम के साथ दुष्कर्म किया। 

रात भर नहीं सोई बच्ची, खाना तक नहीं खाया
मासूम बच्ची के पिता ने बताया कि सामान्य अस्पताल में भर्ती बेटी अब पहले से बेहतर है। मंगलवार को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इससे पहले रविवार की रात बेटी ने कुछ नहीं खाया, वह अपनी मां को पकड़कर बैठी रही। उसकी आंखों में नींद तक नहीं थी। पूरी रात बैठकर बिताई। 
विज्ञापन


पिता ने दर्ज कराई थी पुलिस में शिकायत
मासूम बच्ची के पिता ने बताया कि वह एक फैक्टरी में किराए के कमरे में परिवार समेत रहता है। रविवार को बेटी फैक्टरी में नीचे बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच बेटी रोते हुए उनके पास पहुंची। उसने बताया कि वह नीचे खेल रही थी, तब इसी फैक्टरी में काम करने वाला आरोपी किशोर आया और उसे फैक्टरी की छत पर ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 

बच्ची की सीडब्ल्यसी ने की काउंसलिंग, हां-ना में दे पा रही जवाब- मुकेश आर्य
सोमवार को बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग की। सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि उन्होंने बच्ची से बातचीत की लेकिन बच्ची हां और ना में ही जवाब दे रही थी। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है। उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनी से बात कर बच्ची की रिपोर्ट ली।

उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आने के बाद बच्ची को छुट्टी दे दी जाएगी। डॉ. मुकेश आर्य का कहना है कि अस्पताल में सफाई की व्यवस्था चरमराई हुई थी, न ही बच्ची के बेड पर चादर थी। स्वीपर पवन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीपक और सुपरवाइजर पारस तीनों ही ड्यूटी से नदारद मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें