फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के कारण युवक ने लगाया फंदा

Sat, 22 Aug 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की मोती राम कॉलोनी में एक युवक ने आर्थिक तंगी के चलते रसोई में चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


वह पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी के चलते परेशान चल रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जानकारी के मुुताबिक मोतीराम कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय मुकेश कुमार आर्थिक तंगी के चलते पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। वह एक फैक्ट्री में मेहनत मजदूरी करता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह फैक्ट्री में काम करके घर आने के बाद रसोई में फैन बॉक्स के कुंडे में चुन्नी से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद मुकेश का छोटा भाई गौरव जब घर आया तो भाई को फंदे पर लटकता देख वह मदद के लिए बाहर की तरफ दौड़ा। इतनी ही देर में उसका बड़ा भाई अनिल भी पहुंच गया।

उन्होंने मुकेश केे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुुकी थी। उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल भी लाया गया। मृतक के भाई गौरव ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


कई बार जब उन्होंने परेशानी का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। वह एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उस दिन भी वह फैक्ट्री से ही काम करके लौटा था। जब वह घर पहुंचा तो उस समय घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें