फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त सिपाही की पत्नी निकली डिस्पोजल कुएं में छलांग लगाने वाली महिला

Mon, 17 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 देवी मंदिर के सामने जन स्वास्थ्य विभाग के डिस्पोजल कुएं में कूदकर अपनी जीवनलीला खत्म करने वाली महिला के शव की शिनाख्त तहसील कैंप भूल भलैया चौक निवासी सुमन के रूप में हुई है। उसका पति हरियाणा पुलिस से बर्खास्त सिपाही है। बताया जा रहा है कि महिला घर से बाजार के लिए निकली थी। वह पति के बर्खास्त होने के कारण मानसिक रूप से भी परेशान थी। महिला के शव की शिनाख्त में उसके मोबाइल ने अहम भूमिका अदा की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस डिस्पाजल कुएं में छलांग लगाकर जान देने वाली महिला की रविवार को शिनाख्त कर पाई। पुलिस घर पहुंची तो परिवार के लोगों में मातम छा गया। पुलिस भी पूरे मामले की कहानी जाकर दंग रह गई। बताया जा रहा है कि महिला सुमन का पति इकबाल हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर था। गत दिनों एक मामले में बर्खास्त कर दिया गया। इकबाल ने अपनी बड़ी लड़की की शादी कर दी थी। वह भूल भूलैया चौक पर किराए के मकान में रहते थे।
यह है मामला
विदित है कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे देवी मंदिर के सामने जन स्वास्थ्य विभाग के डिस्पोजल कुएं में एक महिला कूद गई थी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक दिव्यांग ने कूदकर महिला को बाहर निकाला। उसको नजदीकी अस्पताल में ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


देवी मंदिर के पास डिस्पोजल कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला के शव की शिनाख्त सुमन निवासी भूल भलैया चौक के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और शनिवार को घर से बाजार आई थी। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें