फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: होटल में रोहतक व्यक्ति का फंदे पर लटका मिला शव, तीन दिन से कमरा न खोलने पर हुआ शक

Sat, 17 Jun 2023 05:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

व्यक्ति बिशन स्वरूप कॉलोनी में अंबिका होटल में 21 मई से कमरा लेकर रह रहा था। तीन दिन से कमरा न खोलने पर शक हुआ। दुर्गंध बड़ी तो ताला तोड़ा गया, जिसके बाद खुलासा हुआ। शव पंखे पर गमछे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
होटल में मिला शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत की बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक होटल में रोहतक के आनंदपुर निवासी व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित अंबिका होटल में रोहतक के आनंदपुर निवासी कर्ण(45) पुत्र राजवीर ने 21 मई को किराए पर कमरा लिया था। वह होटल की दूसरी मंजिल पर 203 नंबर कमरे में रह रहा था। वह पिछले 3 दिन से अपने कमरे में था।

कमरे से दुर्गंध आने लगी तो रिसेप्शनिस्ट ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर गए तो करण का शव पंखे पर गमछे से फंदे पर लटका हुआ था । शव पूरी तरह से सड़ चुका है। थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने मौके पर स्पेशल टीम को बुलाया टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा। जिसके बाद थाना प्रभारी ने मौत की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार बोले हर वक्त नशे में रहता था
होटल के आसपास के दुकानदारों का कहना है कि करण हर वक्त नशे की हालत में रहता था। वह उनसे लस्सी , बीड़ी, सिगरेट आदि सामान खरीदना रहता था। उसके पास ज्यादा पैसे रहते थे। फंदा क्यों लगाया अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता,  इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


अंदर पड़ा खून शक के दायरे में
जिस कमरे में करण ने फंदा लगाया उसके अंदर काफी खून पड़ा मिला। यह किसका है, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, पुलिस ने खून के भी सैंपल लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें