फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती खिलाड़ी राकेश की हत्या में पत्नी के प्रेमी को दबोचा

Thu, 19 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जौरासी निवासी कबड्डी खिलाड़ी एवं हरियाणा पुलिस के हवलदार राकेश उर्फ केशा की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संदीप निवासी शहरमालपुर के साथ साजिश रचकर की थी। आरोपी संदीप गांव में ही शराब के ठेके पर काम करता था।
विज्ञापन


राकेश उर्फ केशा के घर दोस्ती में आना-जाना हो गया। वहीं घर आने जाने के कारण आरोपी की केशा की पत्नी के साथ नजदीकियां बढ़ गई थी। पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।


थाना समालखा प्रभारी जसपाल सिंह ढिल्लो ने बुधवार को पूरे मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि जौरासी निवासी महिला सुनीता ने अपने पति राकेश उर्फ केशा की हत्या करने का अपना जुर्म कबूल कर लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी पुलिस दूसरे पहलू से जांच करने में जुटी हुई थी। जानकारी जुटाने से पता चला कि गांव में शराब के ठेके पर मालपुर निवासी संदीप काम करता था। राकेश की उससे दोस्ती थी और इसी कारण वह उनके घर पर आता-जाता था।

इसी दौरान संदीप और सुनीता नजदीक आ गए। करीब ढाई साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूसरी तरफ सुनीता अपने पति राकेश की प्रताड़ना से दुखी थी। जिसके बाद उसने 13 मई को साजिश के तहत अपने पति राकेश की हत्या करवा दी। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या से पहले शाम को दो बार फोन से बात भी हुई और उसने अपने प्लान के बारे में संदीप को भी बताया था।

कॉल डिटेल से हुआ खुलासा
एसएचओ ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में उसकी पत्नी ने अपने पास कोई मोबाइल नहीं होने की बात कही थी, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच करती रही संदीप के कॉल डिटेल निकलवाने पर उनके संबंधों का पता चला। संदीप ने एक सिम भी सुनीता को लेकर दिया हुआ था। आरोपी सुनीता को अदालत ने हिरासत में भेज दिया था अब संदीप को अदालत में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें