फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: बीयर की बोतल के रुपये देने से किया मना, चार आरोपियों ने युवक को मारे चाकू, घर लौट रहा था पीड़ित

Thu, 18 May 2023 01:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

विकास नगर निवासी शुभम ने बताया कि वह विकास नगर के मैन बाजार में सोनू मलिक की जूते चप्पल की दुकान पर काम करता है। वह रात करीब 10 बजे दुकान से घर लौट रहा था। जब वह मस्जिद वाली गली में पीपल के पेड़ के पास पहुंचा तो सामने से चार युवक आए। जिनमें विकास नगर निवासी कोको, गगन, अतुल और अंशु शामिल थे।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के विकास नगर में ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक पर चार आरोपियों ने बीयर के रुपये न देने की रंजिश में चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने हफ्ता वसूली के लिए एक हजार रुपये की भी मांग की। आस पास के लोग इकट्ठा होते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए और हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार
विकास नगर निवासी शुभम ने बताया कि वह विकास नगर के मैन बाजार में सोनू मलिक की जूते चप्पल की दुकान पर काम करता है। वह रात करीब 10 बजे दुकान से घर लौट रहा था। जब वह मस्जिद वाली गली में पीपल के पेड़ के पास पहुंचा तो सामने से चार युवक आए। जिनमें विकास नगर निवासी कोको, गगन, अतुल और अंशु शामिल थे। कोको ने उससे बियर की बोतल के रुपये मांगे। उसने रुपये देने से इंकार किया तो अतुल, अंशु व गगन ने उसे पकड़ लिया और कोको ने जेब से चाकू निकालकर उसकी कमर पर वार किया। जिसके बाद सभी ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। उससे हफ्ता वसूली के लिए एक हजार रुपये की मांग करने लगे। दर्द की वजह से वह सड़क पर गिर गया, आरोपियों ने इस बीच भी उस पर हमला किया। दुकान मालिक सोनू आया तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें