फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: नीरज चोपड़ा के सम्मान में लगाए गए गोल्डन लेटर बॉक्स के पिलर और चेन चोरी

Fri, 14 Jan 2022 01:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

डाकघर के प्रबंधक ने बताया कि 10 जनवरी की सुबह लेटर बॉक्स के स्टील के पिलर व चेन चोरी मिले। इसकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा के सम्मान में लगाया गोल्डन लेटर बॉक्स। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में हरियाणा के पानीपत में लगाए गए गोल्डन लेटर बॉक्स के पिलर और चेन चोरी हो गए हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


डाकघर के प्रबंधक नरेश धीमान ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जनवरी को यह वारदात हुई। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के सम्मान में 14 अगस्त को गोल्डन लेटर बॉक्स का शुभारंभ किया था। डाकघर के प्रबंधक ने बताया कि 10 जनवरी की सुबह लेटर बॉक्स के स्टील के पिलर व चेन चोरी मिले। इसकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

पानीपत के गांव खंडरा के रहने वाले हैं नीरज

ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खंडरा के रहने वाले हैं। जो पानीपत शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही है। पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में ही नीरज ने भाला फेंकने की शुरुआत की थी।

उनके सम्मान में पानीपत डाकघर में 14 अगस्त को गोल्डन लेटर बॉक्स का शुभारंभ किया था। नीरज के पदक लाने पर जहां विश्व में देश का नाम रोशन हुआ तो वहीं देश में लोग नीरज के सम्मान में कुछ न कुछ कर रहे थे। सभी ने अपने अंदाज में नीरज को सम्मान दिया। इसी कड़ी में डाक विभाग ने भी नीरज के सम्मान में गोल्डन लेटर बॉक्स बनवाया था। नीरज के गांव में भी एक गोल्डन लेटर बॉक्स लगाया गया है। लेटर बॉक्स पर उनका नाम भी लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें