फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: तिरंगा यात्रा के दौरान धार्मिक स्थ्ल में घुसे शरारती तत्व, की नारेबाजी, धार्मिक झंडा फहराने का प्रयास

Wed, 16 Aug 2023 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)

सार

समालखा बचाओ संघर्ष मोर्चा के संयोजक पीपी कपूर के नेतृत्व में कई लोग बुधवार को घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की निंदा की। समालखा डीएसपी नरेंद्र कादियान पुलिसबल के साथ बुधवार शाम धार्मिक स्थल पर पहुंचे और समुदाय के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया।
विज्ञापन
समुदाय विषेष के धार्मिक स्थल के बाहर हाथों में झंडे लेकर पहुंचे युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में तिरंगा यात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्व एक धार्मिक स्थल में घुस गए और धार्मिक नारेबाजी की। वहीं, यहां तिरंगा और धर्म विशेष का झंडा फहराने का प्रयास किया। इस घटना के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति है। थाना समालखा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


धार्मिक स्थल समालखा कमेटी के सदस्य दिलशाद ने बताया कि करीब सात युवक धार्मिक स्थल के भीतर घुसे जो कि हथियारों से लैस थे। उनका कहना है कि स्वतंत्रता दिवस की सुबह ही दोनों धार्मिक स्थलों में तिरंगा फहराया था। घटना के दौरान धार्मिक स्थल के भीतर इमाम मोहम्मद हारुन परिवार सहित थे। उनके साथ तीन-चार अन्य व्यक्ति थे।

उनका आरोप है कि उक्त सभी लोगों के साथ गाड़ियों में भी कुछ लोग सवार थे। जिनके पास लाठी-डंडे समेत अन्य हथियार थे। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवाओं का समूह हाथों में डंडे लिए है। इसके अलावा उनके हाथों धार्मिक झंडे भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो के मुताबिक ये लोग बाइक से तिरंगा रैली निकालते हुए सराय मोहल्ला स्थित धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार पर खड़े हो गए और जमकर हुड़दंग किया। फिर अंदर घुसकर धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्हें इस हमले की पहले ही आशंका थी। समुदाय के लोगों ने सुरक्षा की मांग करते हुए डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान को 14 अगस्त को ही लिखित शिकायत दी थी। इस शिकायत पर उनके धार्मिक स्थल के बाहर 15 अगस्त की सुबह दो होमगार्ड तैनात किए गए थे।
विज्ञापन


कुछ शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल में घुसकर यह हरकत की है। उसी की जांच करने के लिए वहां गए थे। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। -नरेंद्र कादियान, डीएसपी, समालखा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें