फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: अलग-अलग जगहों पर एक ही दिन में दो युवकों की हत्या, एक मामले में आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Wed, 16 Aug 2023 10:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

पुलिस ने एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है, जबकि दूसरे मामले के दोनों आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में दो अलग-अलग जगहों पर एक ही दिन में दो युवकों की हत्या के मामले सामने आए हैं। एक मामले में हत्यारोपी ने पीटकर पहले तो युवक की हत्या कर दी और बाद में उसका शव ई-रिक्शा में डालकर देवीगढ़ रोड पर छोड़ दिया। इसी प्रकार दूसरे मामले में दो आरोपियों ने एक युवक की हत्या कर उसका शव ज्वार के खेत में डाल दिया, ताकि किसी को पता न लगे। 
विज्ञापन


पहले मामले में ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र (32) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सुभाष नगर कैथल निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेगा निवासी देवेंद्र ने शिकायत में बताया कि उसका भाई सुरेंद्र ई-रिक्शा चलाता था। 14 अगस्त को वह सुबह ई-रिक्शा लेकर कैथल आया था लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटा। 15 अगस्त की सुबह उन्हें पता चला कि उसके भाई का शव ई-रिक्शा में सुभाष नगर के सामने देवीगढ़ रोड पर मिला है।

वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि चोटें मारकर किसी ने उसकी भाई की हत्या की थी। आरोप लगाया कि दीपक ने अपने मकान पर उसकी पीटकर हत्या कर दी। बाद में शव को ई-रिक्शा में डालकर देवीगढ़ रोड पर छोड़ दिया। थाना सिविल लाइन में यह मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक ने हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी दीपक का व्यापक पूछताछ सहित वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामद करने के लिए दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।

दूसरे मामले में परिडया जिला सहरसा बिहार हाल लदाना चक्कू निवासी रणजीत ने गुहला थाना में शिकायत दी है कि वह मजदूरी करता है। उसने बताया कि सुरेश शर्मा और पंकज शर्मा गांव हरचंदपुरा जिला पटियाला पंजाब में जमीदार के पास नौकरी करते हैं। वहीं पर उनका लड़का जयकांत कुमार (30) भी नौकरी करता था। रणजीत ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त को सुरेश व पंकज एक मोटरसाइकिल पर उसके घर आए और जयकांत को आवाज देकर कहा कि चलो काम पर जाना है।

जयकांत उन दोनों के साथ उनकी मोटरसाइकिल पर बैठकर चला गया। 15 अगस्त की सुबह नौ बजे तक वह घर वापस नहीं आया। फोन किया तो वह भी बंद मिला। फिर उन्होंने पंकज व सुरेश के पास फोन किया तो सुरेश ने बताया कि उन्होंने तो रात को ही उसे घर के पास उतार दिया था। वे उन पर शक कर जयकांत को ढूंढने लगे।

इस बीच उसके दूसरे लडक़े मनीकांत कुमार ने सुरेश शर्मा को कहा कि वह उसके साथ चलकर वह जगह दिखाए, जहां उसने जयकांत को छोड़ा था। कुछ समय बाद सुरेश शर्मा व मनीकांत कुमार वापस घर पर आए। सुरेश शर्मा ने बताया कि उनका मस्तगढ़ से चक्कु लदाना रोड पर एक्सीडेंट हो गया था और उसी जगह सुरेश शर्मा उनको ले गया। वहां पहुंचने पर सुरेश शर्मा मौके से भाग गया।

उन्हें शक हुआ और उस जगह पर तलाश शुरू की। तलाश के दौरान खेत में खड़ी ज्वार में जयकांत कुमार मृत अवस्था में मिला। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंकज शर्मा व सुरेश शर्मा ने मिलकर जयकांत की हत्या करके उसके शव को ज्वार में छुपा दिया था। अनुसंधान अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें