फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं की छात्रा के साथ दुराचार के दो आरोपी काबू

Sun, 18 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
gangrape - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने तहसील कैंप क्षेत्र की नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। तीनों आरोपी इस तरह की प्रवृत्ति के बताए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को शुक्रवार शाम को दो युवक बहला फुसलाकर ले गए थे।

बताया जा रहा है कि छात्रा उस वक्त ट्यूशन पढ़कर अपने घर जा रही थी। तहसील कैंप रामनगर निवासी तुषार और हिमांशु बाइक पर आए और उसको घर छोड़ने की बात कही। वह उनकी बात मानकर बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों उसको निजामपुर गांव के पास ले गए। वहां पहले से तीन युवक मौजूद थे। तुषार और हिमांशु उसको छोड़कर भाग ग। वहां पहले से ही मौजूद तीनों लड़कों ने छात्रा के साथ दुराचार किया।

साथ ही इस बाबत किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने देर शाम को घर वापस आकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उनसे कई बार एप्लीकेशन लिखवाई

पुलिस रातभर कार्रवाई करने के नाम पर दिलासा देती रही और छात्रा का मेडिकल तक नहीं कराया। परिजनों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन सूचना मौके पर पहुंचे।

इसकी जानकारी लगते ही थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार और सदर प्रभारी अजय मोर भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने परिजनों के साथ लेकर दोनों थाना प्रभारियों को साथ लेकर मौका देखा और थाना सदर पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए।

थाना सदर पुलिस ने शनिवार अल सुबह छात्रा का मेडिकल कराया और उसके बयान दर्ज कराकर पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि एक आरोपी को निजामपुर गांव में मौके से ही काबू कर लिया।

थाना सदर पुलिस ने इसमें छात्रा के भाई की शिकायत पर रामनगर निवासी तुषार, हिमांशु को नामजद कर पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

पुलिस को निजामपुर के पास एक छात्रा के साथ दुराचार की जानकारी मिली थी। इसमें दो को नामजद कर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इसमें रामनगर निवासी तुषार व हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

अजय मोर, प्रभारी, थाना सदर पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें