फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खड़े हाइवा में टकराई, एक की मौत

Sat, 31 Dec 2016 11:49 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
एलिवेटिड हाईवे पर जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा के सुरक्षाकर्मी की बाइक खड़े हाइवा से टकराने पर मौत हो गई, जबकि दूसरा कर्मी घायल हो गया। दोनों चचेरे भाई थे और टोल प्लाजा से डयूटी देकर सुबह मोटरसाइकिल पर ही घर जा रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त रहा कि लोगों को हाइवा में फंसी मोटरसाइकिल को निकालने के लिए हाईड्रा मशीन का सहारा लेना पड़ा। थाना शहर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और घायल सुरक्षाकर्मी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने मामले में हाइवा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव डाहर निवासी अनिल (22) व राजेश जीटी रोड पानीपत स्थित टोल प्लाजा पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते थे। दोनों चेहरे भाई थे। वे शनिवार सुबह आठ बजे ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे। टोल से कुछ दूर चलते एलिवेटिड हाईवे पर आर्य नगर के सामने खड़े हाइवा से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह के वक्त ज्यादा धुंध होने के चलते हुआ। बाइख हाइवा से टकराते ही अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई राजेश घायल हो गया। हाइवा चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल टक्कर के बाद हाइवा में फंस गई।

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल कराकर शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस व टोल कर्मियों को हाइबा में फंसी मोटरसाइकिल निकालने को लेकर हाइड्रा मशीन का सहारा लेना पड़ा। थाना शहर पुलिस ने सिविल अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज किए और हाइवा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अनिल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और वह परिवार का पूरी तरह से सहारा बना हुआ था। हादसे में अनिल की मौत के बाद परिवार का सहारा टूट गया और परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें