फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव कालोनी के दो युवक पहुंचे पुलिस के पास, दी शिकायत

Fri, 29 Jul 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो युवक पहुंचे पुलिस के पास,
विज्ञापन
थाना शहर के अंतर्गत राजीव कॉलोनी निवासी दो युवकों का अपने माता-पिता के साथ अजीबोगरीब विवाद सामने आया है। बेटों ने माता-पिता पर ईसाई धर्म के अनुयायियों से मिलकर धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है तो माता-पिता का कहना है कि बेटों के चार लाख की मांग पूरी न करने पर ऐसा आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने धर्म परिवर्तन जैसी बात से इनकार करते हुए पूरे मामले को प्रापर्टी विवाद बताया है।
विज्ञापन



राजीव कॉलोनी निवासी रवि, उसकी पत्नी मनीषा, भाई चेतन और भाभी ममता वीरवार सुबह किला चौकी पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने मां लक्ष्मी और पिता बाबूराम पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। रवि ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह चार भाई हैं। चेतन उससे बड़ा जबकि सतीश और पवन उससे छोटे हैं। मां लक्ष्मी और पिता बाबूराम ने कुछ लोगों के बहकावे में आकर ईसाई धर्म अपना लिया है। इसके लिए उनकी मां को पैसे भी दिए गए थे। उन्हें भी धर्म बदलने पर पैसों की पेशकश की गई है। अब उनके माता-पिता उन्हें घर में पूजा-पाठ नहीं करने दे रहे। रवि की पत्नी मनीषा ने किला चौकी पुलिस में सास लक्ष्मी, ससुर बाबूराम, दीपक निवासी पहलवान चौक, डॉ.योगेश कुमार, कलवा निवासी पहलवान चौक के खिलाफ शिकायत दी है।

बेटे मांग रहे हैं चार लाख : लक्ष्मी देवी
मां लक्ष्मी देवी ने कहा कि उसका बेटा चेतन बीमार था। वह उसकी बीमारी को ठीक करवाने के लिए झारखंड तक र्गइं। डॉक्टरों से लेकर तांत्रिकों तक बेटे के लिए चक्कर काटे। अब उसके बेटे सलाह बनाकर उन्हें घर से निकालना चाहते हैं। उससे चार लाख रुपये की मांग करते हैं। उसने बेटों को पैसे देने से मना किया तो उन पर धर्म परिवर्तन जैसे आरोप लगाए।
विज्ञापन

 
पुलिस ने माता-पिता को दी क्लीन चिट
चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों की सुनने के बाद इस मामले में माता-पिता को क्लीन चिट दे दी। चौकी इंचार्ज ने दो बेटों और उनकी पत्नियों को झूठी शिकायत की बात कहकर जमकर फटकारा भी। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। किला चौकी पुलिस में इस मामले में दो घंटे से अधिक हंगामा चला।


धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं है। बेटों की ओर से माता-पिता पर लगाए गए धर्म परिवर्तन के आरोपी निराधार हैं। बेटों का माता-पिता के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है। कुछ धर्म के ठेकेदार उनको बहका रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामेहर सिंह, इंचार्ज किला चौकी पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें