फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर प्लाट हथियाने पर केस

Sat, 31 Dec 2016 12:00 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा के इस्टेट अधिकारी ने हुडा के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में सोनीपत, भिवानी, करनाल, पानीपत, जींद, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, रोहतक व गुरुग्राम निवासी महिला सहित बारह लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने इस्टेट अधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हुडा एस्टेट अधिकारी ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने गांव सिवाना माल, तहसील गोहाना, सोनीपत निवासी रामकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि रामकुमार ने हुडा सेक्टर-13 में आरक्षित वर्ग में एक से अधिक प्लाट अलॉट करवाए हैं।

इसके लिए उन्होंने गलत शपथ पत्र भी दिया। वहीं गांव भारीवास, तहसील तोशाम भिवानी निवासी पृथ्वी सिंह, भीम नगर, करनाल निवासी पुरुषोत्तम दास, नई अनाज मंडी निवासी आनंद प्रकाश, गांव निहाल गढ़ भिवानी निवासी अशोक कुमार व वेस्ट रामनगर सोनीपत निवासी सुरेंद्र सिंह ने हुडा सेक्टर-8 में आरक्षित वर्ग में फर्जी शपथ पत्र देकर एक से अधिक प्लाट अलॉट करवाए हैं। ऐसे ही मुरथल सोनीपत निवासी करण सिंह, बहादुरगढ़ निवासी सिलक राम ने हुडा सेक्टर-18 में आरक्षित वर्ग में गलत शपथ-पत्र देकर हुडा के साथ धोधाधड़ी कर एक से अधिक प्लाट अलॉट करवाए।  गांव मेवला महाराजपुर फरीदाबाद निवासी कर्मचंद, गुरुग्राम व रोहतक निवासी भरपाई देवी ने इसी तरह के शपथ पत्र देकर सेक्टर-24 में आरक्षित वर्ग में एक से अधिक प्लाट अलॉट करवाए हैं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमें दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें