फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 हजार का इनाम घोषित, साबिया के हत्यारे का नहीं लगा सुराग

Tue, 18 Oct 2016 12:38 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
छह वर्षीय साबिया की हत्या को 24 दिन बीत चुके हैं। एसपी द्वारा आरोपी पर घोषित 51 हजार रुपये के इनाम का भी कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा। पुलिस की छह टीमें पांच किलो मीटर के एरिये के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। अब तक साबिया की हत्या के आरोपी का कही सुराग नहीं लग पाया है। परिजन पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।
विज्ञापन



अब तक पुलिस की तीन क्राइम यूनिट व चांदनी बाग थाने की दो टीमें साबिया के हत्यारे तक पहुंचने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। 24 दिन बाद भी पुलिस के पास मामले में दिखाने को कुछ नहीं है। हत्यारे पर 51 हजार रुपये का इनाम भी पुलिस को कोई सफलता दिलाने में कामयाब नहीं हुआ। पूरे उझा रोड, सेक्टर 25, 29 हुडा बाइपास, सनौली रोड व रिसालू रोड पर संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अब तक पूरी जांच का परिणाम सीफर ही रहा है। साबिया की मौत को 24 दिन बीत जाने के बाद भी पिता मेनूदीन की आंखों में आंसू है। परिजन पुलिस से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

परिजनों ने भी पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्टता जताई है। विदित है कि 24 सितंबर को सब्जी मंडी से छह वर्षीय साबिया का एक व्यक्ति ने गोल गप्पे खिलाने के बहाने अपहरण कर लिया था। साबिया अपने पिता मैनूदीन व भाई इरशाद के साथ सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए आई थी। 30 सितंबर को साबिया का शव गांव उग्राखेड़ी के पास काला अम्ब रोड पर झाड़ियों में मिला था। साबिया की बड़ी बेरहमी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी का जिम्मा तीनों क्राइम यूनिट व थाना चांदनी बाग की दो टीमों को सौंपा था। आरोपी की पहचान बताने वाले पर एसपी ने 51 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 24 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की जांच एक कदम आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन



पुलिस पूरे क्षेत्र में संदिग्धों की पहचान कर उनसे पूछताछ कर रही है। प्रवासी लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बलबीर सिंह, प्रभारी बलजीत नगर नाका पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें