फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड टीचर के टोकन का चार हजार लेकर फुर्र

Thu, 01 Dec 2016 11:54 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
g - फोटो : g
विज्ञापन
इसराना के ओबीसी बैंक में एक रिटायर्ड टीचर के टोकन से चार हजार रुपये निकालकर चपत लगा दी। टीचर अब अपने पैसों को लेकर बैंक के चक्कर काट रहा है। आरोप है कि बैंक अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे। उसने बैंक के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने की बात कही है।
विज्ञापन

नोट बंदी के हालात से बैंकों पर उमड़ रही भीड़ कई उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। बैंकों की लापरवाही भी खुल कर सामने आ रही है। इसराना के ओबीसी बैंक में 28 नवंबर को सेवानिवृत्त अध्यापक कंवल सिंह निवासी चमराड़ा अपने खाते से पैसे निकलवाने के लिए आया था। भारी भीड़ के चलते बैंक के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से विड्राल फार्म के साथ बैंक पास बुक रख कर सबको लाइन में लगने को कहा। उपभोक्ता कंवल सिंह लाइन में लगा रहा। इसी दौरान कोई अंजान व्यक्ति  बैंक से उसका टोकन लेकर चार हजार रुपये ले उड़ा।

जब कंवल सिंह का नंबर आया तो जवाब मिला कि उसकी तो पेमेंट हो चुकी है। यह सुन उपभोक्ता के होश उड़ गए। उपभोक्ता कंवल सिंह चार दिन से बैंक के चक्कर काट रहा है। कंवल सिंह का आरोप है कि बैंक अधिकारी बार-बार जाने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे। वह अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त से मिलेगा व उसके खाते से निकली नकदी को दिलवाने की गुहार लगाएगा। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की जाएगी।
विज्ञापन

बैंकों में नहीं मिल रहा जरूरत के हिसाब से कैश
मेहनत से जमा की गई अपनी जमा पूंजी से जरूरत के हिसाब से बैंक से नकदी न मिलने से उपभोक्ता परेशान है। वे बार-बार लाइन में लगकर बैंकों के चक्कर काट रहे है। उपभोक्ताओं को बैंक से टोकन मिलने के बाद भी कई कई दिनों तक पेमेंट के लिए चक्कर काटने पड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें