फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मिनट बात की फिर सिर में गोली मारकर मोबाइल लूटा

Sun, 25 Sep 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
 थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर छह स्थित कम्यूनिटी सेंटर के बाहर शनिवार को बाइक सवार दो व्यक्तियों ने एक व्यक्ति के सिर में गोली मार दी और उसका मोबाइल  गोली मारने से पहले बाइक सवारों ने व्यक्ति से दस मिनट बात भी की थी। घायल व्यक्ति को राहगीरों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सूचना मिलने पर सीआईए-वन, सीआईए-टू और स्पेशल स्टाफ की टीमें वारदात स्थल पर पहुंच गईं। थाना शहर प्रभारी ने बताया कि सेक्टर छह स्थित कम्यूनिटी सेंटर के सामने में तीन व्यक्ति खड़े थे।

दो व्यक्ति बाइक पर बैठे थे, जबकि एक व्यक्ति उनके पास खड़ा था। तीनों आपस में बातचीत कर रहे थे। बाइक के पास खड़ा व्यक्ति कुछ देर के बाद पैदल जीटी रोड की तरफ जाने लगा। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दोनों सवारोें ने पैदल चल रहे व्यक्ति के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से व्यक्ति खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का मोबाइल फोन लेकर भाग गए। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भिजवाया और पुलिस कंट्रोल रूप में सूचना दी। सूचना पुलिस की तीन टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बाइक सवार दो व्यक्तियों ने एक व्यक्ति को गोली मारी है। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। अब तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें