फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में हथियार लहराते हुए छात्र का दौड़ा-दोड़ाकर पीटा

Wed, 11 Jan 2017 12:02 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
d - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आईबी कालेज गेट पर अपने दोस्त को इंतजार कर रहे एक छात्र पर कालेज के अंदर से निकले करीब दस छात्रों ने तेजधार हथियार व बिंडो से हमला कर दिया। छात्र जान बचाकर बाजार की तरफ भागा। हमलावर भी हथियार लहराते हुए बाजार में छात्र के पीछे भागे और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दुकानदारों ने घटना की सूचना थाना शहर पुलिस को दी। सूचना के चंद मिनट के बाद पहुंचे थाना प्रभारी सुरेश सैनी व उनकी टीम ने छात्रों का पीछा कर एक छात्र को काबू कर लिया। थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले में गंभीरता के साथ जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बबैल निवासी सुमित एसडी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। बताया जा रहा है मंगलवार सुमित अपनी बाइक पर आईबी कॉलेज के गेट पर पहुंचा, कॉलेज में बीए फाइनल में पढ़ने वाले गांव के ही दोस्त जितेंद्र का इंतजार कर रहा था। इस दौरान कालेज गेट के अंदर से कुछ छात्र निकले और विंडो व तेजधार हथियार से सुमित पर हमला बोल दिया। सुमित उनसे बचने के लिए बाजार की तरफ दौड़ पड़ा। हमलावर भी हथियार लहराते बाजार में पीछे भागे और उसको दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख सभी हमलावर बाजार में यहां-वहां भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया और एक को पकड़ लिया। सुमित की हालत को देख साथियों ने उसको सिविल अस्पताल पहुंचाया। सुमित के दोस्तों का कहना है कि हमला करने वाले सभी छात्र आईबी कॉलेज में पढ़ते हैं। उन्होंने हमला क्यों किया, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

कॉलेज के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंचे छात्र
घायल सुमित के अनुसार हमलावर कॉलेज के अंदर से आए थे। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि छात्र हथियार लेकर कॉलेज में कैसे घुसे। क्या कॉलेज गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हथियारों के साथ जाते हुए नहीं देखा। हालांकि कालेज प्रबंधन ने छात्रों द्वारा कालेज में हथियार लेकर आने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन


घटना से बाजार में दहशत
मंगलवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे आठ-दस युवकों को हथियार लहराते हुए बाजार में एक युवक के पीछे दौड़ते देखा तो दुकानदारों में भी दहशत व्याप्त हो गई। दुकानदारों ने इसकी सूचना तुरंत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच छात्रों का पीछा किया और एक को काबू कर लिया।
 
घटना का पता लगा था। हथियार लिए हुए लड़के गर्ल्स विंग की तरफ वाले गेट से अंदर आए थे। उनके हाथों में डंडे व तलवार देख सिक्योरिटी गार्ड भी डर गए थे, इसलिए किसी प्रकार का विरोध नहीं किया। कुछ देर बाद लड़के उसी गेट से वापिस बाहर चले गए थे। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। प्राथमिक जांच में लड़के कॉलेज के नहीं लग रहे। फिर भी अगर कोई छात्र कॉलेज का है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।
डॉ. मधु शर्मा, प्रिंसिपल, आईबी कॉलेज पानीपत।
 
बाजार में कुछ युवकों द्वारा हथियार लहराते हुए एक युवक के पीछे लगने की सूचना मिली थी। वे तुरंत मौके पहुंचे और एक युवक को काबू किया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुरेश सैनी, प्रभारी, थाना शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें