फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: हाथ काटा, पैर बांधे, हत्या कर नहर में फेंका शव, शिनाख्त के लिए पुलिस कर रही प्रयास

Tue, 09 Apr 2024 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

जाटल रोड पर दिल्ली पैरलल नहर में शव मिला है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में व्यक्ति का एक हाथ काटकर हत्या करने के बाद उसके दोनों पैर रस्सी से बांधकर दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया गया। व्यक्ति का शव सड़ी गली हालत में जाटल रोड के पास दिल्ली पैरलल नहर में मिला। शव उतराता देख लोगों ने इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक का हुलिया आसपास के थानों में भिजवा दिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 40-45 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर क्रीम कुर्ता है। बायां हाथ कोहनी से नीचे कटा है। दाहिने हाथ में लाल धागा है। जांच में यह भी सामने आया कि व्यक्ति की हत्या की गई है। क्योंकि उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे थे।

आठ मरला चौकी इंचार्ज मदन लाल ने बताया कि व्यक्ति की पहचान के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उसकी फोटो भेज कर प्रयास शुरू कर दिए है। इसके अलावा पड़ोसी जिलों से भी इसके लिए संपर्क साधा गया है। फिलहाल जांच की जा रही है कि किस थाने में इस तरह के हुलिया के व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें