फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मणों पर बनाया विवादित गाना बजाने पर डीजे तोड़ा, हंगामा

Tue, 28 Feb 2017 12:22 AM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव महराना में विवादित गाना बजाने पर दो पक्षों में हंगामा हो गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने आक्रोशित होकर डीजे तोड़ दिए। हंगामे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना माडल टाउन पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर शाम महराना के ग्रामीण और ब्राह्मण समाज के लोग आठ मरला चौकी पहुंचे।
विज्ञापन


वहां भी बहुत देर तक गहमागहमी रही। अब इस मामले को लेकर गांव महराना में मंगलवार को फिर से पंचायत बुलाई गई है। गोहाना रोड स्थित गांव महराना में सोमवार दोपहर बाद एक युवक अपनी डीजे की दुकान पर ब्राह्मणों पर बनाया गया विवादित गाना चल रहा था। ब्राह्मण समाज के लोग मौके पर पहुंच गए।

इस बीच दोनों में जमकर बहस हुई और आक्रोशित होकर लोगों ने दुकान के डीजे भी तोड़ दिए। इस मामला बढ़ता देखकर गांव के ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। पूरे घटनाक्रम की सूचना थाना माडल टाउन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


परंतु लोग नहीं माने। सोमवार की देर शाम को गांव महराना के दोनों पक्ष थाने के अंतर्गत आने वाली आठ मरला चौकी पहुंचे। वहां पर देर रात तक दोनों पक्षों में बहस होती रही। इस मामले को लेकर गांव महराना में मंगलवार को पंचायत की जाएगी। इस संबंध में थाना माडल टाउन प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गांव महराना में विवादित गाना बजाने पर विवाद हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। 

सनाौली में ब्राह्मण समाज की बहू-बेटियों के बारे में असभ्य गीत लिखने और हरियाणवी गाना बनाने पर सनौली-बापौली के ब्राह्मण समाज के लोगों ने रोहित गौतम और मार्केट कमेटी के पूव चेयरमैन डॉ. धर्मबीर शर्मा की अध्यक्षता में विरोध जताया। बैठक में असभ्य गाना बनाने और गाने वाले गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गोयला-बापौली की मेन सड़क पर खड़े होकर रोष प्रदर्शन किया। 

रोहित गौतम, सभा के हलका प्रधान और सरपंच रमेश शर्मा जलालपुर प्रथम, ब्लॉक प्रधान राजेश शर्मा, मार्केेट कमेटी के पूर्व चेयरमैन डॉ. धर्मबीर शर्मा ने इस तरह गाना गाने की घोर निंदा जताई। रोहित ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने समाज में अराजकता फैलाने के लिए ब्राह्मण समाज की बहू-बेटियों पर गीत बनाकर उसमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया हैं।

इसे ब्राह्मण समाज सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के असभ्य गाना गाने वाले कलाकार और रिकॉर्डिंग करने वाले स्टूडियो के साथ ही अन्य पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो ब्राह्मण समाज एकजुट होकर सड़कों पर उतरेगा। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, बलवान शर्मा, सुनील शर्मा, पवन, संजय शर्मा, नरेश शर्मा, राजपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें