फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: ई-रिक्शा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, युवक की मां ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Wed, 21 Aug 2024 10:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

कुटानी रोड पर गांधी नगर की घटना है। युवक की मां ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी, उसके पिता, मां, बहन व भाइयों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में कुटानी रोड स्थित गांधी नगर में एक युवक का शव उसकी ई- रिक्शा में फंदे पर लटका मिला है। उसके परिजनों ने ससुरालियों पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि ई- रिक्शा में फंदा लगाकर आत्महत्या नहीं की जा सकती। युवक की पत्नी, उसके पिता, उसकी मां, बहन व भाई उससे प्रताड़ित करते थे। उससे मारपीट करते थे। उन्होंने आशंका जताई कि ससुरालियों ने ही हत्या कर उसके शव को लटकाया है। अब किला थाना पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के न्यू शारदा नगर निवासी रोशनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति ओमप्रकाश की मौत हो चुकी है। वह दो बेटों व एक बेटी की मां थी। उसके बड़े बेटे गोपाल की शादी 30 सितंबर 2012 को पानीपत में कुटानी रोड पर स्थित गांधी नगर निवासी नानक चंद की पुत्री गीता से हुई थी।
विज्ञापन


वह पिछले तीन साल से गांधी नगर में किराए पर रहता था और ई- रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।। वह 10 साल की बेटी वंदना व सात साल के बेटे वंश का पिता था। गोपाल से उसकी पत्नी गीता, ससुर नानक चंद्र, सास नथिया, साला सोनु, मोनु साली सावत्री व माया, इनके पति व गीता के चारों अकसर मारपीट करते थे।

उसको हर रोज प्रताड़ित किया जाता था। गोपाल अकसर उसे कॉल कर आपबीती बताते हुए रोने लगता था। उन्हें सोमवार रात साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि गोपाल ने अपनी ई- रिक्शा में फंदा लगाकर जान दे दी। वह सूचना मिलते ही पानीपत पहुंचे। उन्हें गोपाल का शव जिला नागरिक अस्पताल में मिला।

उन्हें पूरा शक है कि गोपाल की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया हुआ है। ई- रिक्शा में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का सवाल ही पैदा नहीं हो सकता। यह आत्महत्या दिखाने की एक साजिश थी। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो।

किला पुलिस थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत के कारण स्पष्ट होंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें