फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन गड़बड़ी को नकारता रहा और पीटीआई ने एक ही झटके में लीक कर दिया पेपर

Mon, 19 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
एग्जाम देने आए युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन व पुलिस हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की क्लर्क भर्ती परीक्षा में पुख्ता प्रबंध व किसी तरह की गड़बड़ी न होने का राग अलापता रहा और करुण मांटेसरी स्कूल में पीटीआई पवन सैनी ने एक नहीं तीनों पेपर व्हाटसअप पर आउट कर दिए।
विज्ञापन


प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी अब सीधे तौर पर अपनी जिम्मेदारी लेने की बजाय एक दूसरे पर कार्रवाई को थौंपने में लग गए हैं। डीसी ने प्रश्न पत्र लीक मामले को क्रिमिनल मामला बताते हुए पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की बात कही,

जबकि एसपी ने प्रश्न पत्र को परीक्षा केंद्र के अंदर से लीक होने की बात कही है। हालांकि दोनों अधिकारियों ने इस मामले में कोई ठोस सबूत मिलने पर कार्रवाई करने की भी बात कही है,
विज्ञापन


लेकिन पहले पेपर लीक होना और अब कार्रवाई करने में पीछा हटाना प्रशासन व पुलिस की संदिग्धता पर भी सवाल उठा रहा है। भिवानी पुलिस द्वारा करुणा मांटेसरी स्कूल मॉडल टाउन के पीटीआई पवन सैनी द्वारा एचएसएससी का प्रश्न पत्र लीक करने का खुलासा होते ही पानीपत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

हर कोई स्कूल से प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी लगते ही हस्तप्रभ रह गए। भिवानी पुलिस की माने तो पीटीआई पवन सैनी ने एचएसएससी का एक नहीं तीनों पेपर आउट किए थे। उसको प्रत्येक प्रश्न पत्र को आउट करने के पांच लाख रुपये भी दिए गए हैं।

प्रशासन व पुलिस पर बड़ा सवाल, मोबाइल अंदर कैसे गया
एचएसएससी पेपर लीक मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मोबाइल स्कूल के अंदर कैसे गया। जबकि प्रशासन द्वारा स्कूल में जैंबर लगाए गए थे और पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्र में जाने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी व टीचर की बारीकी से तलाशी लेकर अंदर दाखिल होने देने का दावा था।

आरोपी पवन सैनी मोबाइल से प्रश्न पत्र को व्हाटसअप करने के आरोप कबूल रहा है। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच करे तो परीक्षा केंद्र में डयूटी के दौरान दूसरे स्टाफ या अधिकारियों की मिलीभगत को सामने आ सकती है।

जैंबर काम कर रहे थे तो मोबाइल कैसे वर्किंग करना शुरू हुआ। अगर मोबाइल ने काम किया है तो जैंबर डिसकनेक्ट होगा। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को अपनी गलती मामने हुए सवालों के जवाब आगे आकर तलाशने होंगे।

पवन गांव में खुद को बताता था हैल्थ टीचर
मिली जानकारी के अनुसार पवन सैनी करुणा मांटेसरी स्कूल में तीरंदाजी व वालीबॉल की कोचिंग देता था और गत दो माह से हरिद्वार के सरकारी स्कूल में हैल्थ टीचर के पद पर ज्वाइन करने की बात कहता था।

ग्रामीण पवन सैनी व उसके भाई सुनील कुमार को पहचानने में भी धोखा खाते थे। पवन पिछले दो माह से गांव में भी नहीं गया था और बीच में कुछ दिन रहने के बाद अब कई दिन से फिर नहीं दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि पवन सैनी 12वीं पास है,

जबकि उसका भाई सुनील बीए पास है। कुछ लोगों को संदेह है कि कहीं पवन सैनी ने सुनील नाम रखकर ही नौकरी नहीं पाई हो। जबकि सुनील कुमार एक फैक्ट्री में काम करता है। भिवानी पुलिस ने इन्हीं सब सवालों का जवाब जानने के लिए सुनील कुमार की माक्र्ससीट भी साथ ले गई थी।

बड़े-बड़े लोगों के साथ थे कांटेक्ट
एचएसएससी प्र्न पत्र लीक मामले के अमुख्य आरोपी पवन सैनी बड़े-बड़े लोगों के साथ कांटेक्ट थे। बताया जा रहा है कि पवन सैनी ने गत दिनों जिले के गांव सुताना में प्रदेश स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया था।

प्रतियोगिता में कई बड़े लोग आए थे और उन्होंने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया था।

नवाबी शौक रखता है पवन
आरोपी पवन सैनी के परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है, लेकिन वह इन सबके बीच नवाबी शौक रखता है। ग्रामीणों ने बताया कि पवन सैनी गत दिनों करीब 80 हजार रुपये कीमत की नई मोटरसाइकिल लेकर आया है।

इसके अलावा वह अपनी अच्छी स्थिति में रहता है। गांव के लोगों को उस पर शक तक नहीं था, लेकिन अब उसकी काम सुनकर हर कोई अचरज में है।

पानीपत के मॉडल टाउन स्थित करुण मांटेसरी स्कूल से एचएसएससी का प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी लगी है। प्रश्न पत्र आउट करने वाला स्कूल का ही पीटीआई पवन सैनी बताया गया है। प्रश्न पत्र पेपर शुरू होने के बाद व्हाटसअप किया गया है। यह क्रिमिनल मामला है। पुलिस इसमें अपनी जांच कर सकती है। प्रशासन को जरूरत पड़ी तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी पानीपत।

एचएसएससी का प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच भिवानी पुलिस कर रही है। पानीपत में परीक्षा केंद्र के अंदर से प्रश्न पत्र लीक किया गया है। पुलिस को जरूरत पड़ी तो मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजेश दुग्गल, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें