प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्वामी देवीदयाल इंस्टीट्यूट आफ कालेजेज के मालिकों के मनीमाजरा एनएसी स्थित शिवालिक एन्क्लेव के मकान नंबर 14,15 और 16 में छापा मारकर 42 लाख की नई करेंसी जब्त की है। देर रात खबर लिखे जाने तक तीनों घरोें में छापे की कार्रवाई जारी थी।
डिप्टी डायरेक्टर गुरनाम सिंह के नेतृत्व में ईडी की टीम ने शाम सात बजे मनीमाजरा के शिवालिक एन्क्लेव स्थित मकान नंबर 14, 15 और 15 पर छापा मारा। ये मकान स्वामी देवीदयाल इंस्टीट्यूट आफ कालेजेज के मालिकों मोतीलाल जिंदल, अमित जिंदल और अशोक जिंदल के हैं। देर रात तक ईडी टीम की कार्रवाई जारी थी। विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि खबर लिखे जाने तक ईडी ने 42 लाख रुपये की नई करेंसी जब्त की थी।