जीटी रोड पर मलिक पेट्रोल पंप के सामने एक कार की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
दर्शना (77) निवासी पठान मौहल्ला,वार्ड नौ घर से पैदल सेक्टर 25 की तरफ जा रही थी। पीछे से करनाल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने वृद्धा को टक्कर मार दी।
हादसे में दर्शना की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।