फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : दहेज के लिए पत्नी पर ढाया कहर, दो बार गर्भ गिराया, तेजाब फेंकने की दी धमकी 

Sat, 10 Apr 2021 05:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

  • नेवी में तैनात है आरोपी पति, डॉक्टर की बेटी है पीड़िता 
  • 2009 में हुई थी शादी, सोते समय खौलता पानी डाला  
विज्ञापन
DOMESTIC VIOLENCE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज के लिए नेवी में तैनात एक युवक ने अपनी पत्नी पर कई जुल्म किए। मामला पानीपत के मॉडल टाउन का है। मॉडल टाउन निवासी एक डॉक्टर की बेटी ने दिल्ली निवासी नेवी अफसर पति पर शराब के नशे में मारपीट करने और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2009 में दिल्ली निवासी इंडियन नेवी में तैनात विपुल मनोचा से हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने कम दहेज लाने की बात कहकर नशे की हालत में मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने दो लाख रुपये की मांग की। लगातार मारपीट से परेशान होकर उसने पिता से रुपये लेकर पति को दिए। कुछ दिन ठीक रखा, लेकिन दोबारा दहेज की मांग की। मॉडल टाउन थाने में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पति ने उस पर सोते समय खौलता हुआ पानी डाल दिया। धमकी दी कि अगली बार वह तेजाब डाल देगा।


पीड़िता ने बताया कि 2011 में वह गर्भवती हुई तो सास और पति ने लड़का न होने पर बच्चा गिराने की बात कही। पति की रोजाना की मारपीट के कारण गर्भपात हो गया। इसके बाद 2015 में वह दोबारा गर्भवती हुई। शराब पीकर पति ने लात-मुक्के मारे। उसने पानीपत आकर डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि मारपीट की वजह से फिर गर्भपात हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल की पार्टी में भी की थी मारपीट

2010 में नए साल की पार्टी पर पति ने सबके सामने मारपीट की और उसे बाहर ले आया। गाड़ी में बैठाकर उसके साथ मारपीट की, बेहोश हुई तो पानी डालकर जगाया और फिर मारपीट की। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। पंचायत में पति ने माफी मांगी तो वह ससुराल चली गई। इसके बाद भी मारपीट की गई।

अनाथालय से बेटी ली, उसके साथ भी मारपीट की
पीड़िता ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर बेटा पैदा करने का दबाव बनाते थे, लेकिन लगातार दो बार गर्भपात होने के कारण उसने मना कर दिया था। उसने अनाथालय से एक बेटी गोद ले ली। वह बच्ची को घर लेकर आई तो इस बात पर सभी ने नाराजगी जताई और फिर दोनों के साथ मारपीट करने लगे।

पीड़िता की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ 5 धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-सुनील कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें