फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: बाइक सवार मां बेटे को बस ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल

Mon, 06 Mar 2023 04:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

करनाल के गांव फूसबढ़ निवासी सौरभ लाठर पुत्र जसबीर सिहं ने बताया कि वो रविवार को अपनी मां माता जयवंती के साथ गांव बिहोली में रिश्तेदारी में गया था। शाम को वहां से बाइक पर घर के लिए निकले थे। गांव नांगलखेड़ी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के गांव नांगलखेड़ी के पास बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मां की मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोनों मां-बेटा गांव बिहोली में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वापस करनाल लौटते वक्त रास्ते में हादसा हुआ। राहगीरों ने घायल बेटे को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया और महिला के शव को पुलिस की मदद से शवगृह में भिजवाया। पुलिस ने बेटे के बयानों पर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


गांव नांगलखेड़ी के पास हुआ हादसा
करनाल के गांव फूसबढ़ निवासी सौरभ लाठर पुत्र जसबीर सिहं ने बताया कि वो रविवार को अपनी मां माता जयवंती के साथ गांव बिहोली में रिश्तेदारी में गया था। शाम को वहां से बाइक पर घर के लिए निकले थे। गांव नांगलखेड़ी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वो दोनों रोड पर गिर गए। बस ने उसकी मां को कुचल दिया। उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी बस चालक वहां बस छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवाया। पुलिस ने बेटे के बयानों पर आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें