फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: मकान में चाकू लेकर घुसा नकाबपोश बदमाश, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Wed, 10 May 2023 02:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत के एल्डिको निवासी सुनीता सक्सेना ने बताया कि उसके पति डीसी सक्सेना नोएडा स्थित जेपी सीमेंट कंपनी में एनवायरमेंट सेफ्टी हेड के पद पर कार्यरत हैं, 8 मई की रात करीब 11 बजे घर पर वह और उसकी बेटी पूजा थी। इसी बीच 11:15 बजे मकान के प्रथम तल पर एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर आया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में एल्डिको में रात 11:15 बजे नकाबपोश बदमाश एक मकान में चाकू लेकर घुस गया। घर में सो रही मां बेटी आरोपी को देखकर घबरा गई और शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। महिला ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो व्यक्ति चाकू लिए खड़ा था
एल्डिको निवासी सुनीता सक्सेना ने बताया कि उसके पति डीसी सक्सेना नोएडा स्थित जेपी सीमेंट कंपनी में एनवायरमेंट सेफ्टी हेड के पद पर कार्यरत हैं, 8 मई की रात करीब 11 बजे घर पर वह और उसकी बेटी पूजा थी। इसी बीच 11:15 बजे मकान के प्रथम तल पर एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर आया और दरवाजा खटखटाने लगा। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो व्यक्ति चाकू लिए खड़ा था, जिसको देखकर वह डर गए। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गए। आरोपी मकान में चोरी करने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें