फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के अकाउंटेंट के यहां हो रही थी बिजली चोरी, डीएसपी ने पकड़ी

Mon, 01 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो      
विज्ञापन

पानीपत। बिजली निगम के विजिलेंस डीएसपी ने टीम के साथ मतलौडा की सरकारी कॉलोनी के चार मकानों में छापा मारा। उन्हें मार्केट कमेटी के अकाउंटेंट के घर बिजली चोरी मिली। यहां मीटर बाईपास कर बिजली चोरी की जा रही थी। इसके साथ ही तीन अन्य मकानों में भी चेकिंग की गई, लेकिन वहां चोरी नहीं मिली। अकाउंटेंट पर एक लाख के करीब जुर्माना लगाया गया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से अन्य बिजली चोरों में हड़कंप मच गया।
विजिलेंस डीएसपी सतीश वत्स ने शनिवार देर रात सूचना मिली कि मतलौडा की सरकारी कॉलोनी में कई सरकारी कर्मचारी बिजली चोरी कर रहे हैं। इस उन्होंने एक टीम गठित कर दी। मतलौडा बिजली निगम के जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ उन्होंने शनिवार देर रात सरकारी कॉलोनी के चार मकानों में छापा मारा। इस दौरान मार्केट कमेटी का अकाउंटेंट बिजली चोरी करते मिला। मीटर बाईपास कर चोरी की जा रही थी। विजिलेंस की कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। विजीलेंस की टीम में डीएसपी सतीश वत्स के अलावा एएसआई सोहन पहलवान, एचसी सतपाल सिंह, जेई रमेश आदि अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

सुपरवाइजर के नाम है मीटर      
मार्केट कमेटी के अकाउंटेंट की बिजली चोरी पकड़ने के बाद जांच में पाया कि अकाउंटेंट जिस सरकारी मकान में रहता है, वह मंडी के सुपरवाइजर के नाम है। माना जा रहा है कि बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद इस मामले की संबंधित विभाग जांच कर सकता है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अंदरखाते जांच शुरू भी कर दी है।       
विज्ञापन

मतलौडा की सरकारी कॉलोनी में छापा मारा था। इस दौरान चार मकानों में चेकिंग की गई। इनमें से मार्केट कमेटी के अकाउंटेंट के मकान में बिजली चोरी मिली है। उस पर जुर्माना भी ठोक दिया है। जुर्माने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। बिजली चोरों के खिलाफ उनकी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। किसी सूरत में चोरों को बख्शा नहीं जाएगा।
सतीश वत्स, डीएसपी, बिजली विजीलेंस, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें