फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग कामगार फंदे पर झूला, काम पर गई थी पत्नी, चार साल की भतीजी ने देखा

Sun, 21 May 2023 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

न्यू दलबीर नगर निवासी रानी ने बताया कि उसके पति जितेंद्र अशोक विहार कॉलोनी निवासी शादिक के पास खड्डी की फैक्टरी में पिटलूम चलाते थे। आरोप है कि शादिक ने उसके पति जितेंद्र की आईडी पर फाइनेंसर रणबीर से लाखों रुपये ब्याज पर ले लिए और बाद में चुकाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
युवक ने दी जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के न्यू दलबीर नगर में शनिवार शाम एक कामगार ने सूदखोर और अपने फैक्टरी मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट भी लिखा है। कामगार की पत्नी फैक्टरी गई थी, जबकि बच्चे स्कूल गए थे। चार वर्षीय भतीजी ने मामले की सूचना परिवार को दी, जिसके बाद वह घर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और सुसाइड नोट बरामद किया।

विज्ञापन


न्यू दलबीर नगर निवासी रानी ने बताया कि उसके पति जितेंद्र अशोक विहार कॉलोनी निवासी शादिक के पास खड्डी की फैक्टरी में पिटलूम चलाते थे। आरोप है कि शादिक ने उसके पति जितेंद्र की आईडी पर फाइनेंसर रणबीर से लाखों रुपये ब्याज पर ले लिए और बाद में चुकाने से मना कर दिया। फाइनेंसर अब उसके पति पर रुपयों का दबाव बना रहा था। उसका पति डेढ़ लाख रुपये उन्हें दे चुका था, इसके बावजूद उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार को पति के साथ मारपीट की गई। पति शुक्रवार रात घर आया तो उसने खाना भी नहीं खाया, पूछने पर फाइनेंसरों द्वारा मारपीट करने के बारे में बताया। शनिवार को वह रजापुर फैक्टरी में काम करने चली गई। तीनों बच्चे स्कूल चले गए, पति घर पर था। 

शाम करीब छह बजे सास लक्ष्मी घर के बाहर बैठी थी, पति अंदर थे। उसकी चार वर्षीय भतीजी आई, जिसने देखा कि उसके पति फंदे पर लटके हुए थे। बच्ची ने दादी को जाकर कहा कि ताऊ रस्सी के साथ खेल रहे है। सास अंदर गई तो पति फंदे पर लटके हुए थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


रुपये मांगने पर देता था जान से मारने की धमकी
सुसाइड नोट में जितेंद्र ने लिखा कि शादिक ने उसके साथ विश्वासघात किया। शादिक ने उसके नाम पर रुपये उधार लिए और अब अदा नहीं कर रहा है। वह रुपये मांगता है तो उसे जान से मारने की धमकी देता है, वह इनसे तंग आकर आत्महत्या करने जा रहा है।

तीन बच्चों का पिता था जितेंद्र
जितेंद्र के तीन बच्चे है, जिनमें दो बेटे अजय, विजय और बेटी निशा है। वह चार बहन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। सबसे बड़ी बहन अनीता, फिर जितेंद्र, उसके बाद नरेश और फिर सबसे छोटा भाई मोनू है।
 
फैक्टरी मालिक पर मुकदमा दर्ज
पत्नी की शिकायत के आधार पर शादिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और सुसाइड नोट बरामद कर मामले की जांच शुरु कर दी है। - इंस्पेक्टर विजय, प्रभारी, किला थाना

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें