फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हितेश की तलाश में जुटी पुलिस की पांच टीम

Sat, 06 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दस दिन बाद भी अपहृत हितेश का सुराग नहीं लग पाया है। अपहरणकर्ताओं ने हितेश के मोबाइल को भी स्विच ऑफ कर दिया है। मोबाइल बंद होने के कारण साइबर सेल को भी मोबाइल की लोकेशन नहीं मिल रही है। हितेश की मोबाइल की लास्ट लोकेशन गांव कचरौली के पास मिलने पर पुलिस की पांच टीम शहर की नाकाबंदी कर जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


अब तक पुलिस के हाथ मामले में पूरी तरह खाली हैं। शहर के बाहर और अंदर आने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कचरौली और बाबरपुर के पास भी दो टीमों को तैनात कर दिया गया है। साइबर सेल लगातार हितेश के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने में लगी हुई है।

लाचारी के बीच भी तलाश कर लेने का दावा
पिछले 24 घंटे से हितेश की मोबाइल की लोकेशन ट्रेस नहीं होने से पुलिस भी लाचार साबित हो रही है। वहीं पुलिस अधिकारी जल्द हितेश की बरामदगी का दावा कर रहे हैं। विदित है कि 26 जुलाई को अशोक नगर के हितेश का घर के पास से ही अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं ने हितेश को छोड़ने की एवज में परिजनों से 25 लाख रुपये की मांग की है। कई दिनों तक पुलिस द्वारा मामले में कोई कदम ना उठाए जाने से नाराज परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को वीरवार को हितेश के मोबाइल की लोकेशन गांव कचरौली के पास मिली थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छह घंटे तक गांव कचरौली में सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन पुलिस को काफी मशक्कत करने के बाद खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था।

दोस्तों से की जा रही है पूछताछ
पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। पुलिस अब तक मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों से बातचीत कर चुकी है। लेकिन पुलिस मामले में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों में भी पुलिस के प्रति रोष बना हुआ है।

वर्जन :::::
हितेश की तलाश चल रही है। पुलिस टीम हितेश की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। हितेश की लास्ट लोकेशन वीरवार को गांव कचरौली के पास मिली थी। उसके बाद हितेश का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। साइबर सेल हितेश के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। पुलिस हितेश को जल्द ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

अजय मोर, प्रभारी सीआईए वन, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें