किशोरी को मंगलवार को काउसंलिग के लिए सीडब्ल्यूसी कार्यालय बुलाया गया। जहां पर किशोरी ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। उसके चार भाई हैं। जिनसे भी पिता रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भीख मंगवाता है।
10 रुपये लेकर घर से निकली, नहीं पता था कहा जाना
किशोरी ने काउंसलिंग में बताया कि वह पिता की प्रताड़ना से परेशान हो चुकी है। भीख में मिले 10 रुपये लेकर वह निकल पड़ी। उसने ऑटो लिया, 10 रुपये में ऑटो चालक उसे सेक्टर 11 के पास छोड़ दिया। उसे नहीं पता था कि वह कहां जहा रही है लेकिन एक लक्ष्य था कि घर नहीं जाना है।
किशोरी के शरीर पर मिले सिगरेट के दागे 40 से अधिक निशान
सीडब्ल्यूसी अधिकारी पदमा रानी ने कहा कि बेरहम पिता ने किशोरी के शरीर पर सिगरेट से 40 से अधिक जगह दागा है। जिस कारण किशोरी डरी हुई है। वह घर नहीं जाना चाहती, उसका कहना है कि अगर वह घर जाएगी तो पिता उसके साथ मारपीट करेगा। किशोरी ने कहा कि वह पढ़ना चाहती है और कुछ बनना चाहती। उसे फिलहाल ओपन सेल्टर होम में रखा गया है। पिता की तलाश जारी है, मिलते ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।