पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित शाहपुर निवासी 11वीं कक्षा के छात्र का गांव के अड्डे से ही अपहरण कर लिया। परिजनों का आरोप है एक ट्रक चालक ने उसके चाचा का जानकार बताकर फोन नंबर पूछने के बहाने ट्राले में लेकर फरार हो गया। परिजनों ने थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
सतपाल निवासी शाहपुर ने बताया कि उसका भतीजा 16 वर्षीय राहुल ऋषिकुल स्कूल अहर में 11 वीं कक्षा का छात्र है। वह वीरवार सुबह स्कूल जाने के लिए गांव शाहपुर के बस अड्डे पर स्कूल बस की इंतजार कर रहा था। तभी एक ट्राला चालक आया और उसने खुद को उसके चाचा का जानकार बताया। उसने उसका फोन नंबर पूछने के बहाने ट्राले में बैठा लिया और वह उसको लेकर फरार हो गया। सतपाल का कहना कि अपहरण के आधे घंटे बाद उसके फोन पर अपहरणकर्ता का फोन आया व कहा कि उसका भतीजा उसके पास है वे उसे आधे घंटे बाद मार देंगे। सतपाल शिकायत लेकर इसराना थाना पहुंचा व भतीजे को तलाशने व अपहरणकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिस नंबर से फोन आया है उसे ट्रेसिंग पर लगवाया जा रहा है।