फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन सामग्री प्रवाहित करने आए भाई की नहर में डूबने से मौत

Mon, 18 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पैरलल नहर में छोटे भाई की मौत की छह माही के हवन की राख प्रवाहित करने आए करनाल के गांव बाल रांगडान निवासी एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


उसका शव सोमवार सुबह रिफाइनरी के समीप दिल्ली पैरलल नहर से बरामद किया है। चिकित्सकों ने शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना 11 जनवरी दोपहर तीन बजे की है। शीशपाल (40) निवासी गांव बाल रांगडान छोटे भाई संजीव की मौत के बाद छह माही पर किए हवन की राख प्रवाहित करने के लिए गया था।
विज्ञापन


शीशपाल एक हाथ और पैर से अशक्त था। अंत्येष्टी प्रवाहित करते वक्त शीशपाल का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने शीशपाल को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उनको हाथ नहीं लगा। देर रात तक शीशपाल की खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस और ग्रामीण शीशपाल उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह शीशपाल का शव नेफ्था प्लांट के समीप दिल्ली पैरलल नहर में झाड़ियों में फंसा मिला।

बोहली चौकी पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया और उसके परिजनों को सूचित किया। चिकित्सकों ने जांच के बाद शव को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि शीशपाल के छोटे भाई संजीव की तीन माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। 11 जनवरी को उसकी घर में उसकी छह माही पर हवन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें