फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालकों पर हमला कर 23 हजार रुपये और मोबाइल लूटा

Mon, 27 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो पानीपत
विज्ञापन
डीजे संचालकों पर हमला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पानीपत-रोहतक नेशनल हाइवे पर एफसीआई गोदाम कट के समीप बदमाशों ने डीजे संचालक दो युवकों पर हमला कर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। दोनों युवक देर रात करनाल से शादी समारोह से लौट रहे थे। डीजे ऑपरेटर की शिकायत पर आठ मरला पुलिस चौकी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



राजनगर निवासी नवीन उर्फ निक्कू एवं सन्नी ने बताया कि वे दोनों डीजे संचालक हैं। उन्हें डीजे के काम के लिए अक्सर बाहर जाना पड़ता है। दोनों शनिवार शाम करनाल में डीजे की बुकिंग पर करनाल में शादी समारोह में गए थे। वापसी में दोनों बाइक से लौट रहे थे। रात करीब एक बजे गोहाना मोड पर टोल प्लाजा के समीप कार सवार युवकों ने उससे गाली-गलौच की। आगे शुगर मिल के समीप कार सवार युवकों ने उनकी बाइक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वे बाइक भगा ले गए।

एफसीआई गोदाम केट पर कार सवारों ने कार को बाइक के आगे अड़ा दिया। कार सवार बदमाशों ने उन पर रोड से हमला किया। जिससे वे बाइक से नीचे गिर गए। बदमाश उनसे 23 हजार रुपये की नकदी एवं दो मोबाइल फोन भी लूट ले गए। राहगीरों ने उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसको छुट्टी दे दी। आठ मरला चौकी पुलिस ने डीजे ऑपरेटर नवीन उर्फ निक्कु की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस को लूट की सूचना मिली थी। पुलिस ने पीड़ित युवक की  शिकायत पर कार सवार चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के पास आरोपियों की कार का नंबर है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जयबीर सिंह, प्रभारी, आठ मरला चौकी पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें