फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: यमुना में मिला युवती का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका, हाथ में थी 2 चूड़ी

Sat, 22 Jul 2023 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या या रेप की कोशिश के दौरान हत्या की आशंका है, जिसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत अन्य टेस्ट रिपोर्ट से होगा। डेड बॉडी पूरी तरह गल चुकी थी। इसलिए पानीपत की बजाय खानपुर में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में यमुना पुल के पास पानी में पुलिस को एक युवती का शव मिला है। शव काफी हद तक कंकाल में तब्दील हो चुका था। शव को मौके से साक्ष्यों समेत उठाने के बाद पानीपत सिविल अस्पताल भिजवाया गया है, जहां से उसे पोस्टमॉर्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। खानपुर में डॉक्टरों की बोर्ड टीम द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। डॉक्टरों ने डीएनए सैंपल लिया और हत्या की आशंका जताई है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन प्राथमिक जांच में यह अंदेशा जताया गया है। 

विज्ञापन


सनौली थाना में तैनात जांच अधिकारी प्रवेश कुमार ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह यह शव मिला था। हालांकि शव अब काफी हद तक कंकाल में बदल चुका था। उसके ऊपरी हिस्से पर कुर्ती का एक टुकड़ा चिपका हुआ था। दाहिने हाथ पर केबी लिखा हुआ था और दो चूड़ियां डली हुई थीं। शव किसी युवती का था, जिसकी उम्र करीब 20 से 22 साल अनुमानित है। 

यह भी पढ़ें: जिद पड़ी भारी: हरिद्वार जा रहे भाई-बहन को कार ने कुचला, मां के मना करने पर भी निकल गए थे घर से
विज्ञापन


प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या या रेप की कोशिश के दौरान हत्या की आशंका है, जिसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत अन्य टेस्ट रिपोर्ट से होगा। डेड बॉडी पूरी तरह गल चुकी थी। इसलिए पानीपत की बजाय खानपुर में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। फिलहाल शव को पानीपत सिविल अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवाया गया है। 
विज्ञापन


गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
युवती की पहचान के लिए पानीपत पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस पिछले एक माह का गुमशुदगी का रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधा है। खासतौर से यमुना से सटे यूपी की पुलिस को इस बारे में अवगत कराया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें