फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: झज्जर और सिरसा के चार युवकों ने सवा घंटे में की स्नेचिंग की तीन वारदात, गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

Sat, 22 Jul 2023 12:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। एएसपी मेधा भूषण ने बताया कि 18 जुलाई को दो वारदात अर्बन व एक शिवाजी कॉलोनी थाना एरिया में हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में तीन दिन पहले सवा घंटे में स्नेचिंग की तीन वारदात अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान संजय उर्फ संजू निवासी कसुम्बी ढाणी (सिरसा), झज्जर जिले के गांव डाबोदा खुर्द निवासी आशीष उर्फ आशी व जतिन और बहादुरगढ़ की नई बस्ती निवासी हिमांशु उर्फ हैप्पी के रूप में हुई। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया।

विज्ञापन


एएसपी मेधा भूषण ने बताया कि 18 जुलाई को दो वारदात अर्बन व एक शिवाजी कालोनी थाना एरिया में हुई थी। दो बाइक पर सवा चार युवकों ने मोबाइल फोन व पेट्रोल पंप के सेल्समैन से नकदी छीनी। एसपी हिमांशु गर्ग ने सीआईढ टू, अर्बन एस्टेट व शिवाजी कॉलोनी थाने की संयुक्त टीम गठित की।

टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी आशीष का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसके खिलाफ बहादुरगढ़ थाने में अवैध हथियार के दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


यूं दिया वारदात को अंजाम
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक 18 जुलाई की सुबह चार बजे सुपवा के नजदीक आशीष नामक युवक से बाइक व मोबाइल फोन छीना गया। इसके बाद सेक्टर 2-3 की मार्केट में राजेश नाम के युवक से रास्ता पूछने के नाम पर बाइक व मोबाइल फोन छीना। सवा पांच बजे करौंथा के नजदीक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन मुकेश की जेब से साढ़े नौ हजार रुपये छीन लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें