फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के भाई के इशारे पर हुआ था राणा पर हमला, दो और आरोपी काबू

Wed, 26 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के प्रधान सतपाल राणा पर मेयर सुरेश वर्मा के भाई आजाद वर्मा के इशारों पर हमला किया गया था। यह खुलासा सीआईए-टू के हत्थे चढ़े दो अन्य आरोपियों ने किया है। सीआईए-टू दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। पुलिस मेयर के भाई आजाद वर्मा समेत दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


सीआईए-टू ने सतपाल राणा पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मंगलवार को सुखविंद्र निवासी गांव कुटानी और बिंटू निवासी डाबर कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस पूछताछ में आजाद वर्मा का नाम बताया है। आरोपियों ने बताया कि उनको आजाद वर्मा ने बुलाया था। उसके कहने पर ही उन्होंने डाबर कॉलोनी में सतपाल राणा पर हमला किया था। दो आरोपियों की गिरफ्तारी और भाई आजाद वर्मा का नाम सामने आने के बाद मेयर सुरेश वर्मा की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस इससे पहले मेयर सुरेश वर्मा के भाई आजाद वर्मा व उसके एक नजदीकी विक्की को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर ले रखा है। पुलिस आरोपी मेयर के भाइयों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

दूसरी तरफ, सपताल राणा का अब भी एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिस से मेयर समेत सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। विदित है कि 16 अक्तुबर की रात डाबर कॉलोनी से वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम से लौटते वक्त पानीपत ग्रामीण मोर्चा के प्रधान सतपाल राणा पर एक दर्जन अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। राणा को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सतपाल राणा ने पुलिस में दी शिकायत में मेयर सुरेश वर्मा उसके पांच भाईयों व सात-आठ अज्ञात लोगों पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सतपाल राणा के बयान पर मेयर सुरेश वर्मा व उसके भाईयों दलबीर वर्मा, आजाद वर्मा, धनपत वर्मा, विक्रम वर्मा, विक्की व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


सीआईए-टू ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पूछताछ में आजाद वर्मा का नाम बताया है। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर आजाद वर्मा के इशारे पर सतपाल राणा पर हमला किया था। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मनोज वर्मा, प्रभारी सीआईए-टू पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें