फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए-टू ने पांच हजार का इनामी दबोचा, दस ट्रांसफार्मर बरामद

Tue, 06 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
गिरफ्तार युवकों को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सीआईए-टू ने गश्त के दौरान सोनीपत पुलिस के पांच हजारी इनामी बदमाश को समालखा के चुलकाना मोड़ से दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में डेढ़ दर्जन से अधिक चोरियों का खुलासा किया है। आरोपी को एक मामले में दो साल की सजा हो चुकी है और वह जमानत पर बाहर आने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के दस ट्रांसफार्मर बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से दो दिन के रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए-टू में तैनात एसआई बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि वह बीती रात को अपनी टीम के साथ गांव चुलकाना मोड़ के पास गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखा। उन्होंने व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। उन्होंने पीछा कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सोनीपत के वांटेड बदमाश बिजेंद्र निवासी गांव सैंया खेड़ा के रूप में हुई। बिजेंद्र को सोनीपत पुलिस ने 2009 में चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। इस केस में उसे दो साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। सोनीपत पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
यह वारदात कबूलीं
पुलिस ने बताया कि बिजेंद्र जमानत से फरार होने के बाद समालखा की गांधी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस पूछताछ में बिजेंद्र ने गांव भोड़वाल माजरी, मच्छरौली, चुलकाना, करहंस, जौरासी, आट्टा, सनौल कलां, गांव खोतपुरा से ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को कबूला है। पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र की निशानदेही पर दस ट्रांसफार्मर भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें