फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी से पिस्तौल के बल पर कार लूटी

Tue, 21 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
। टीडीआई फ्लाईओवर पर बाइक सवार दो बदमाश पिस्तौल के बल पर दो व्यापारियों से एक स्वीफ्ट डिजायर कार लूटकर फरार हो गए। कार के अंदर रखे मोबाइल फोन को भी चंद कदमों की दूरी पर फेंक दिया। लूट की इस वारदात की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके आधार पर सेक्टर 6 पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात स्थल का जायजा लेकर पूरे जिले में नाकाबंदी करके बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हुडा के सेक्टर 13-17 निवासी दीपक वर्मा की गांव काबड़ी में धागे की फैक्ट्री है। दीपक वर्मा मंगलवार दोपहर के समय अपने भतीजे आकाश के साथ अपनी सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार से काबड़ी फैक्ट्री से पानीपत की तरफ आ रहा था। उसने लघु शंका के चलते टीडीआई फ्लाईओवर पर एक साइड में कार लगा दी। कार में दीपक का भतीजा बैठा हुआ था। पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग कार के पास आए और आकाश की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने आकाश को चुपचाप कार से नीचे उतरने को कहा। आकाश के नीचे उतरते ही बदमाश कार को लूट कर फरार हो गए। कार के अंदर रखे मोबाइल फोन को कुछ दूरी पर चलने के बाद बाहर फेंक दिया। पीड़ित व्यापारियों ने तुरंत इस वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित के बयान दर्ज करके जांच में जुट गई है। जिले की सीमाएं सील कर दी है। बदमाशों की धरपकड़ तेज कर दी है। इसके साथ ही चौकी के अंतर्गत क्षेत्र में पुलिस गश्त भी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

       सुरेंद्र कुमार, प्रभारी, सेक्टर 6 चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें