फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: बस स्टैंड के पास बीएसएफ जवान का बैग चोरी, सर्विस रिवाल्वर, दो मैगजीन, तीन गोलियां व रुपये थे बैग में

Wed, 30 Mar 2022 01:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

जवान राजस्थान के सीकर का निवासी है, उनकी ड्यूटी पंजाब के जलालाबाद स्थित फिरोजपुर में है। वह 40 दिन की छुट्टी मिलने पर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में बीएसएफ जवान का पानीपत बस स्टैंड के पास से बैग चोरी हो गया। बैग में उनकी सर्विस रिवाल्वर, दो मैगजीन, तीन गोलियां और पांच हजार रुपये थे।  गोहाना मोड़ पहुंचने पर बैग बस में नहीं मिला। वह बस स्टैंड पर वापस आए और सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के सीकर निवासी हरफूल सिंह ढाका ने बताया कि वह बीएसएफ में सिपाही है। इस वक्त उनकी ड्यूटी पंजाब के जलालाबाद स्थित फिरोजपुर में है। उन्हें 26 मार्च को 40 दिन की छुट्टी मिली थी। 27 मार्च की रात वह पानीपत बस अड्डे पहुंचे। यहां वह बस के इंतजार में डिपो के सामने एक कार्यालय में बैठे थे।

सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी आंख लग गई। करीब आधे घंटे बाद जब उठे उनका लाल बैग चोरी मिला। बैग में फौज कैंटीन का तेल-साबुन, हेल्थ कार्ड, पांच हजार रुपये, सर्विस रिवाल्वर, दो मैगजीन और तीन गोलियां थीं। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द चोर का पता लगाया जाए और उसका सामान बरामद कराया जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें