सिवाह गांव में देर रात करीब 11 बजे कार सवार 3-4 बदमाशों ने युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमलावरों ने कुल 4-5 राउंड गोली चलाई, जिसमें से एक गोली युवक के दाहिने पैर के घुटने के नीचे लग गई।
थाना सेक्टर 29 में देर रात को कार सवार हमलावरो ने युवक सुमित को घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी। गोली मारकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है। उधर, परिजनों ने जमीनी विवाद में गोली मारने के आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
सिवाह गांव के गुरदेव ने बताया कि उन्होंने जून माह में बड़शाम गांव आठ बीघा जमीन खरीदी थी। जिसकी जमीन खरीदी थी उसका भाई जमीन पर कब्जा करना चाहता है। वह कई बार धमकी दे चुका है। सोमवार रात को बेटे के पास एक नम्बर से कॉल आई कॉल करने वाले ने उन्हें घर से बाहर बुलाया।
जब वह रात को करीब 50 फिट की दूरी पर पहुंचे तो कार सवार चार-पांच हमलावरों ने गोली चला दी। एक गोली सुमित के चेहरे पर लगी। जिससे वह घायल हो गए। घायल को तुरन्त ही शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका ऑपरेशन चल रहा है। परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।