फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उद्योगपति को कूरियर से मिला धमकी भरा पत्र, अंग्रेजी में लिखा था-सात दिन में जीप में मरेगा

Fri, 23 Dec 2022 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में धमकी भरे पत्र के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। छह माह पहले ही अज्ञात बदमाश ने पत्र भेजकर दुकानदार से तीन करोड़ की रंगदारी मांगी थी और 1 सप्ताह में रुपये न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
थाना मॉडल टाउन पानीपत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत की संजय कॉलोनी निवासी एक उद्योगपति को बदमाश ने धमकी भरा पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। बदमाश ने यह पत्र कूरियर के माध्यम से भेजा है, जिसमें लिखा है कि उसे 7 दिन के भीतर जीप में जान से मार देंगे। पत्र मिलने के बाद से ही उद्यमी और उसका परिवार भयभीत है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


संजय कॉलोनी निवासी उद्योगपति सारंग शर्मा ने बताया कि  उसकी गांव महराणा में गोहाना रोड पर अंबे बोइलिस और सब्रीकाटोव्स के नाम से फैक्टरी है। उसके पास 21 दिसंबर को एक कूरियर आया। उसने पार्सल खोला तो उसमें एक लेटर था। वह कागज एक धमकी भरा पत्र था। जिसमें अंग्रेजी में उसे जान से मारने के बारे में लिखा हुआ था। पत्र में लिखा था कि मरेगा, 7 डेज में, जीप में। पुलिस ने धमकी भरे पत्र को कब्जे में लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। 



पुलिस ने सबसे पहले कूरियर नंबर को ट्रैक करना शुरू किया है। इसके अलावा उद्यमी के नजदीकियों को भी शक के घेरे में लेकर जांच शुरू की है। वहीं, उसके पास काम करने वाले कर्मचारियों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। पूर्व कर्मचारियों को भी शक के घेरे में लिया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले भी आ चुके हैं मामले 
पानीपत में धमकी भरे पत्र के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। छह माह पहले ही अज्ञात बदमाश ने पत्र भेजकर दुकानदार से तीन करोड़ की रंगदारी मांगी थी और 1 सप्ताह में रुपये न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि अब इस मामले में पैसों की मांग नहीं की गई है, उद्योगपति को सिर्फ जान से मारने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें