फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसराल पक्ष से आरोपों ने परेशान व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव होकर कहा... मैं सुसाइड कर रहा हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुसराल पक्ष के आरोपों ने परेशान व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव होकर कहा... मैं सुसाइड कर रहा हूं
विज्ञापन

-मतलौडा में ससुराल में जाकर निगला व्यक्ति ने जहर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। लंबे समय से ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान चल रहे असंध निवासी एक व्यक्ति ने पहले फेसबुक में लाइव होकर अपना दुखड़ा रोते हुए कहा कि वह ससुराल पक्ष के लोगों के आरोपों से परेशान हो चुका है। उसको प्रताड़ित किया जा रहा है। इसलिए वह मौत को गले लगा रहा है। ससुराल पक्ष के लोगों ने फेसबुक पर ये पोस्ट देखकर उसे बुलाया। व्यक्ति ने अपनी ससुराल में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मतलौडा थाना पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन ससुराल पक्ष के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जिंद्र सिंह निवासी असंध ने बताया कि उसके भाई 40 वर्षीय सुखविंद्र की शादी मतलौडा निवासी महेंद्र सिंह की पुत्री मीना से 18 साल पहले हुई थी। वह दो बच्चों को पिता था और पेशे से किसान था। सुखविंद्र ससुराल के आरोपों से बहुत दुखी था। अकसर उसकी ससुराल वाले उस पर झूठे आरोप लगाकर परेशान करते थे। 20 दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके में गई थी। इसके बाद से ही उसके पास ससुराल से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे थे। उसको शुक्रवार को पता चला कि उसके भाई ने फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या करने की बात कही है। उनको 3 बजे पता चला कि सुखविंद्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मरने से पहले फेसबुक पर लाइव होकर कहा, सुसाइड कर रहा हूं
मैं अपनी जिंदगी से परेशान हो गया हूं। मेरी सुसराल के लोग मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। मेरी पत्नी मीना मुझ पर हमेशा मारपीट और कई तरह के झूठे आरोप लगाती रही है। इन सब कारणों से मैं हमेशा टेंशन में रहता हूं। आज मैं जहर खा कर आत्महत्या कर रहा हूं।
विज्ञापन


परिजनों के बयानों पर मामले में करेंगे कार्रवाई
पुलिस ने मृतक के शव को शवगृह में रखवा दिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस परिजनों के बयानों पर मामले में कार्रवाई करेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संदीप कुमार, थाना प्रभारी मतलौडा पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें