फोरेस्ट गार्ड की ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। वन विभाग के एक गार्ड की ड्यूटी के दौरान दिल्ली पैरलल नहर के नरेला रोड पर सोनीपत के कैलाना व सिटावली के बीच सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने हादसे के बाद उसको पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। सोनीपत पुलिस ने सिविल अस्पताल पानीपत में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोनीपत के गांव तेवड़ी निवासी प्रदीप (23) सोनीपत वन विभाग में गार्ड था। वह 18 अक्तूबर मंगलवार को दिल्ली पैरलल नहर के साथ नरेला जाने वाली सड़क पर ड्यूटी पर था। कैलाना व सिटावली गांव के बीच एक ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पीजीआई खानपुर लेकर गए। जहां से उसको रेफर कर दिया। परिजनों ने इसके बाद उसको पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। प्रदीप ने अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। सोनीपत पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया।