फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ पटाखे लेने गए युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दिवाली के दिन दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर पटाखे लेने गए एक युवक की जीटी रोड लालबत्ती चौक पर सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर लालबत्ती पर वीरवार रात को एक वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सन्नी (19) की मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि सन्नी मूल रूप से रसड़ा बलिया यूपी का रहने वाला था और अब हाल उझा रोड पर रहता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा व उससे छोटी एक बहन है। वे वीरवार रात को दीवाली मनाने के बाद घर पर बैठे थे। उसके दो दोस्त रात 11 बजे घर पर आए और उसको पटाखे लाने की बात कहते हुए बुलाकर ले गए। लालबत्ती चौक पर उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें