फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बनकर पूछा एटीएम नंबर, अकाउंट से उड़ाए 14 हजार
विज्ञापन

पानीपत। गोपाल कॉलोनी एक व्यक्ति से बैंक अधिकारी बन एटीएम नंबर पूछा और उसके अकाउंट से 14 हजार रुपये उड़ा लिए। व्यक्ति पैसे निकलवाने बैंक गया तो ठगी का खुलासा हुआ। व्यक्ति ने मामले की शिकायत थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
विज्ञापन

गोपाल कॉलोनी निवासी विनोद ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अगस्त को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए एटीएम नंबर पूछा, फिर ओटीपी कोड पूछा। वह 24 अगस्त को बैंक में पैसे निकलवाने गया तो बैंक अधिकारियों ने कहा कि उसके बैंक अकाउंट मेें 85 रुपये ही पड़े हैं। उसने अपने साथ हुई घटना बैंक अधिकारी को बताई। बैंक अधिकारी ने बताया कि 18 अगस्त को उसके खाते से दस हजार व चार हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन हुई है। गोपाल ने इसकी शिकायत पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें