फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-मौसी के लड़के व दूसरे के साथ मारपीट करने का भी लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत-सफीदों रोड पर ऊंटला गांव के नजदीक सरेराह एक युवती का अपहरण कर लिया गया। टवेरा सवारों ने युवती की मौसी के लड़के और एक अन्य के साथ मारपीट भी की। इसमें एक घायल हो गया। परिजनों ने युवती के साथ प्रेम विवाह करने वाले करनाल के एक गांव निवासी युवक पर अपहरण और मारपीट के आरोप लगाए हैं। युवती के इसी मामले में सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज होने थे। थाना मतलौडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई करने की बात कही है।
सुताना निवासी युवती पूजा रविवार को अपनी मौसी के लड़के काला के साथ बाइक पर पानीपत खरीदारी करने आ रही थी। उनके साथ एक और रिश्तेदार था। वे तीनों बाइक पर जैसे ही ऊंटला गांव के पहुंचे तो एक टवेरा गाड़ी सवारों ने उनको रुकवा लिया। उन्होंने पूजा को उठाना चाहा तो काला रोकने लगा। आरोप है कि गाड़ी सवार संदीप और सात-आठ अन्य ने उसके साथ मारपीट की। उसने आरोप लगाया की वह चाकू लगने से घायल हो गया। वह खुद को संभाल पाता। इससे पहले संदीप और उसके साथी पूजा को गाड़ी में डालकर ले गए। उसने उनका पीछा करने का भी प्रयास किया, लेकिन वे पानीपत की तरफ भाग गए। इसके बाद वे सीधे असंध नाका चौकी में पहुंचे। पुलिस ने उनकी बात सुनकर मामला थर्मल चौकी के अंतर्गत बताया। थर्मल चौकी ने घटनास्थल मतलौडा थाना के अंतर्गत होना बताया। परिजन इसके बाद मतलौडा थाना पहुंचे। उन्होंने थाना पुलिस को शिकायत देकर संदीप निवासी पिचौलिया करनाल पर अपने साथियों के साथ पूजा का अपहरण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

छह माह पहले किया था प्रेम विवाह
बताया जा रहा है कि पूजा और संदीप ने छह माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजनों ने उसका बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप संदीप पर लगाया था। पूजा इसके बाद अपने घर आ गई थी। इसी मामले को कोर्ट में सोमवार को पूजा के बयान दर्ज होने थे। इन्हीं बयानों पर पूरा मामला टिका हुआ था। परिजनों का आरोप है कि संदीप ने कानूनी कार्रवाई के डर से पूजा का अपहरण किया है।
विज्ञापन


ऊंटला से एक युवती का अपहरण करने की शिकायत मिली है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवती ने छह माह पहले आरोपी के साथ प्रेम विवाह किया था। पुलिस परिजनों के दिए गए पते अनुसार मौके पर गई है। युवती मिलती है तो उसके बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसा न होने पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्जकर आगामी कार्रवाई करेगी।
धर्मबीर खर्ब, प्रभारी, थाना मतलौडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें