फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-दो युवकों ने किराए पर की थी ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा लूटा
विज्ञापन

पानीपत। सनौली रोड सब्जी मंडी के पास जहरखुरानी गिरोह ने ई-रिक्शा लूटने की एक और वारदात को अंजाम दे दिया। दोनों बदमाशों ने छाजपुर गांव में आलू की बोरी ले जाने की कहकर ई-रिक्शा किराए पर की थी। बदमाश ई-रिक्शा लूटकर पीड़ित को कैराना यूपी में फेंककर चले गए। अब रिक्शा चालक को पीजीआई खानपुर में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

बिजेंद्र निवासी जगजीवन राम कॉलोनी ने किला थाना पुलिस को शिकयत दी है। उसने बताया कि वह सनौली रोड पर ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार को उसके पास दो युवक आए और छाजपुर गांव में आलू की दो बोरी ले जाने की कही। उसने 150 रुपये किराया मांगा। उन्होंने 130 रुपये किराया देने तय किया। वह बोरी लोड कराकर चल पड़ा। उन्होंने कुछ दूर चलने के बाद एक-एक कप चाय पीने की बात कही। वह चाय पीते ही बेहोश होने लगा। उसको होश आया तो वह कैराना के पास खेतों में मिला। उसकी ई-रिक्शा लूट ली गई। वह मुश्किल से घर पहुंचा। यहां से परिजन उसको सिविल अस्पताल ले गए। उसको पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। किला थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें