ट्यूब में शराब ला रहा व्यक्ति काबू
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। पुलिस ने गश्त के दौरान गांव राक्सेड़ा में यमुना किनारे ट्यूब में देसी शराब भरकर ला रहे एक व्यक्ति को काबू किया। प्लास्टिक की कैन में निकालने के बाद मापने पर करीब 28 बोतल शराब बनी। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी एचसी शिशपाल के अनुसार पुलिस टीम रविवार देर शाम गांव राक्सेड़ा में यमुना घाट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान कच्ची गौर से उन्हें एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर वापिस भागने लगा तो उन्होंने संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुरचरण निवासी रक्सेड़ा बताया तथा तलाशी लेने पर उसके पास एक ट्यूब मिली जिसमें तरल पदार्थ भरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने प्लास्टिक कैन में निकालकर देखा तो करीब 28 बोतल अवैध देसी शराब थी। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।